[ JSSC FIELD WORKER 2026 – Paper 1 , Date 19-07-2026]

दिए गए अनुच्छेद को ध्यानपूर्वक पढ़ें और उसके आधार पर पूछे गए प्रश्नों के सही उत्तर का चयन करें।

[ JSSC FIELD WORKER 2026 – Paper 1 ]

Read the given passage carefully and select the correct answers to the questions based on the passage.
अनुच्छेद
निर्देश (प्रश्न संख्या 16-20): नीचे दिए गए गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के लिए सबसे उचित उत्तर वाले विकल्प का चयन कीजिए-

सदियों पूर्व, जब लिटिल अंदमान और कार-निकोबार आपस में जुड़े हुए थे तब वहाँ एक सुंदर सा गाँव था। पास में एक सुंदर और शक्तिशाली युवक रहा करता था। उसका नाम था तताँरा। निकोबारी उसे बेहद प्रेम करते थे। तताँरा एक नेक और मददगार व्यक्ति था। सदैव दूसरों की सहायता के लिए तत्पर रहता। अपने गाँववालों को ही नहीं, अपितु समूचे द्वीपवासियों की सेवा करना अपना परम कर्तव्य समझता था। उसके इस त्याग की वजह से वह चर्चित था। सभी उसका आदर करते। वक्त मुसीबत में उसे स्मरण करते और वह भागा-भागा वहाँ पहुँच जाता। दूसरे गाँवों में भी पर्व-त्योहारों के समय उसे विशेष रूप से आमंत्रित किया जाता। उसका व्यक्तित्व तो आकर्षक था ही, साथ ही आत्मीय स्वभाव की वजह से लोग उसके करीब रहना चाहते। पारंपरिक पोशाक के साथ वह अपनी कमर में सदैव एक लकड़ी की तलवार बाँध रखता था। लोगों का मत था, बावजूद लकड़ी की होने पर, उस तलवार में अद्भुत दैवीय शक्ति थी। तताँरा अपनी तलवार को कभी अलग न होने देता। उसका दूसरों के सामने उपयोग भी न करता। किंतु उसके चर्चित साहसिक कारनामों के कारण लोग-बाग तलवार में अद्भुत शक्ति का होना मानते थे। तताँरा की तलवार एक विलक्षण रहस्य थी।
Passage
JSSC FIELD WORKER PAPER-2 Passage Based Questions
16. दिए गए गद्यांश के अनुसार तताँरा किस प्रकार का व्यक्ति था?
[A] क्रूर और घमंडी
[B] नेक और मददगार
[C] आलसी और कमजोर
[D] स्वार्थी और कठोर
16.
[A]
[B]
[C]
[D]
सही उत्तर: नेक और मददगार
व्याख्या: गद्यांश के अनुसार तताँरा एक नेक और मददगार व्यक्ति था तथा सदैव दूसरों की सहायता के लिए तत्पर रहता था।
Correct Answer:
Explanation: Important question.
17. दिए गए गद्यांश के अनुसार दूसरे गाँवों में तताँरा को कब विशेष रूप से आमंत्रित किया जाता था?
[A] युद्ध के समय
[B] पर्व-त्योहारों के समय
[C] वर्षा ऋतु में
[D] सभा के समय
17.
[A]
[B]
[C]
[D]
सही उत्तर: पर्व-त्योहारों के समय
व्याख्या: गद्यांश के अनुसार दूसरे गाँवों में पर्व-त्योहारों के समय तताँरा को विशेष रूप से आमंत्रित किया जाता था।
Correct Answer:
Explanation: Important question.
18. दिए गए गद्यांश के अनुसार तताँरा अपनी कमर में क्या बाँध रखता था?
[A] लोहे की तलवार
[B] धनुष-बाण
[C] लकड़ी की तलवार
[D] भाला
18.
[A]
[B]
[C]
[D]
सही उत्तर: लकड़ी की तलवार
व्याख्या: गद्यांश के अनुसार तताँरा अपनी कमर में सदैव एक लकड़ी की तलवार बाँध रखता था।
Correct Answer:
Explanation: Important question.
19. दिए गए गद्यांश के अनुसार लोग तताँरा का आदर क्यों करते थे?
[A] क्योंकि वह बहुत धनी था
[B] क्योंकि वह राजा का पुत्र था
[C] क्योंकि वह सुंदर कपड़े पहनता था
[D] क्योंकि वह सबकी सहायता करता था
19.
[A]
[B]
[C]
[D]
सही उत्तर: क्योंकि वह सबकी सहायता करता था
व्याख्या: गद्यांश के अनुसार तताँरा सभी की सहायता करता था और समूचे द्वीपवासियों की सेवा को अपना परम कर्तव्य समझता था, इसलिए लोग उसका आदर करते थे।
Correct Answer:
Explanation: Important question.
20. दिए गए गद्यांश के अनुसार लोग तताँरा की तलवार में अद्भुत शक्ति क्यों मानते थे?
[A] क्योंकि वह सोने की बनी थी
[B] क्योंकि वह युद्ध में हमेशा उसका उपयोग करता था
[C] क्योंकि उसके साहसिक कारनामे प्रसिद्ध थे
[D] क्योंकि वह राजा द्वारा दी गई थी
20.
[A]
[B]
[C]
[D]
सही उत्तर: क्योंकि उसके साहसिक कारनामे प्रसिद्ध थे
व्याख्या: गद्यांश के अनुसार तताँरा के चर्चित साहसिक कारनामों के कारण लोग उसकी तलवार में अद्भुत शक्ति मानते थे।
Correct Answer:
Explanation: Important question.