[ JSSC FIELD WORKER 2026 – Paper 1 , Date 19-07-2026]

दिए गए अनुच्छेद को ध्यानपूर्वक पढ़ें और उसके आधार पर पूछे गए प्रश्नों के सही उत्तर का चयन करें।

[ JSSC FIELD WORKER 2026 – Paper 1 ]

Read the given passage carefully and select the correct answers to the questions based on the passage.
अनुच्छेद
निर्देश (प्रश्न संख्या 11-15) : नीचे दिए गए गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के लिए सबसे उचित उत्तर वाले विकल्प का चयन कीजिए -

26 जनवरी आज का दिन तो अमर दिन है। आज के ही दिन सारे हिंदुस्तान में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया था। और इस वर्ष भी उसकी पुनरावृत्ति थी जिसके लिए काफ़ी तैयारियाँ पहले से की गई थीं। गत वर्ष अपना हिस्सा बहुत साधारण था। इस वर्ष जितना अपने दे सकते थे, दिया था। केवल प्रचार में दो हज़ार रुपया खर्च किया गया था। सारे काम का भार अपने समझते थे अपने ऊपर है, और इसी तरह जो कार्यकर्ता थे उनके घर जा-जाकर समझाया था।

बड़े बाज़ार के प्रायः मकानों पर राष्ट्रीय झंडा फहरा रहा था और कई मकान तो ऐसे सजाए गए थे कि ऐसा मालूम होता था कि मानो स्वतंत्रता मिल गई हो। कलकत्ते के प्रत्येक भाग में ही झंडे लगाए गए थे। जिस रास्ते से मनुष्य जाते थे उसी रास्ते में उत्साह और नवीनता मालूम होती थी। लोगों का कहना था कि ऐसी सजावट पहले नहीं हुई। पुलिस भी अपनी पूरी ताकत से शहर में गश्त देकर प्रदर्शन कर रही थी। मोटर लारियों में गोरखे तथा सारजेंट प्रत्येक मोड़ पर तैनात थे। कितनी ही लारियाँ शहर में घुमाई जा रही थीं। घुड़सवारों का प्रबंध था। कहीं भी ट्रैफिक पुलिस नहीं थी, सारी पुलिस को इसी काम में लगाया गया था। बड़े-बड़े पार्कों तथा मैदानों को पुलिस ने सवेरे से ही घेर लिया था।
Passage
JSSC FIELD WORKER PAPER-2 Passage Based Questions
11. दिए गए गद्यांश के अनुसार 26 जनवरी को कौन-सा दिवस मनाया गया था?
[A] गणतंत्र दिवस
[B] स्वतंत्रता दिवस
[C] शिक्षक दिवस
[D] बाल दिवस
11.
[A]
[B]
[C]
[D]
सही उत्तर: स्वतंत्रता दिवस
व्याख्या: गद्यांश के अनुसार 26 जनवरी को सारे हिंदुस्तान में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया था।
Correct Answer:
Explanation: Important question.
12. दिए गए गद्यांश के अनुसार कार्यकर्ताओं को कैसे समझाया गया था?
[A] सभा बुलाकर
[B] घर-घर जाकर
[C] समाचार पत्रों के माध्यम से
[D] भाषण देकर
12.
[A]
[B]
[C]
[D]
सही उत्तर: घर-घर जाकर
व्याख्या: गद्यांश के अनुसार कार्यकर्ताओं के घर जाकर उन्हें समझाया गया था।
Correct Answer:
Explanation: Important question.
13. दिए गए गद्यांश के अनुसार कलकत्ता के मकानों की सजावट कैसी लग रही थी?
[A] मानो स्वतंत्रता मिल गई हो
[B] मानो त्योहार समाप्त हो गया हो
[C] मानो शहर खाली हो गया हो
[D] मानो वर्षा होने वाली हो
13.
[A]
[B]
[C]
[D]
सही उत्तर: मानो स्वतंत्रता मिल गई हो
व्याख्या: गद्यांश के अनुसार कई मकान ऐसे सजाए गए थे कि ऐसा मालूम होता था मानो स्वतंत्रता मिल गई हो।
Correct Answer:
Explanation: Important question.
14. दिए गए गद्यांश के अनुसार केवल प्रचार में कितने रुपये खर्च किए गए थे?
[A] एक हज़ार रुपये
[B] पाँच हज़ार रुपये
[C] दो हज़ार रुपये
[D] तीन हज़ार रुपये
14.
[A]
[B]
[C]
[D]
सही उत्तर: दो हज़ार रुपये
व्याख्या: गद्यांश के अनुसार केवल प्रचार में दो हज़ार रुपये खर्च किए गए थे।
Correct Answer:
Explanation: Important question.
15. दिए गए गद्यांश के अनुसार पुलिस ने क्या व्यवस्था की थी?
[A] केवल ट्रैफिक नियंत्रण किया था
[B] शहर के बाहर डेरा लगाया था
[C] सारी पुलिस को इसी काम में लगा दिया था
[D] पुलिस ने कोई विशेष व्यवस्था नहीं की थी
15.
[A]
[B]
[C]
[D]
सही उत्तर: सारी पुलिस को इसी काम में लगा दिया था
व्याख्या: गद्यांश के अनुसार ट्रैफिक पुलिस को छोड़कर सारी पुलिस को इसी काम में लगाया गया था और पार्कों तथा मैदानों को भी पुलिस ने घेर लिया था।
Correct Answer:
Explanation: Important question.