[ JSSC CGL 2023 – Paper 1 ]

दिए गए अनुच्छेद को ध्यानपूर्वक पढ़ें और उसके आधार पर पूछे गए प्रश्नों के सही उत्तर का चयन करें।

[ JSSC CGL 2023 – Paper 1 ]

Read the given passage carefully and select the correct answers to the questions based on the passage.
अनुच्छेद
कंप्यूटर आज के जीवन का सर्वाधिक महत्वपूर्ण अंग बन गया है। इसलिए आज के युग को कंप्यूटर युग कहते हैं। आज हर क्षेत्र में इसका प्रसार हो रहा है। आज विद्यालयों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों में और प्रशिक्षण केन्द्रों में इसका प्रशिक्षण दिया जाता है। स्थान-स्थान पर इसकी सुविधाएँ उपलब्ध हैं। बैंकों, रेलवे स्टेशनों, पुस्तकालयों, अस्पतालों, उद्योगों तथा कार्यालयों में इसका व्यापक प्रयोग हो रहा है। बैंकों में पलक झपकते ही हमें खाते का विवरण प्राप्त हो जाता है। हम बैंकों में इसके सहारे देश में कहीं भी रुपए का लेन-देन कर सकते हैं। बस, रेल व हवाई आरक्षण की सुविधा कंप्यूटर के कारण बहुत सरल हो चुकी है। ज्ञान-विज्ञान के क्षेत्र में डॉक्टर, अभियंता, वैज्ञानिक, व्यापारी, उद्योगपति आदि इसका विस्तृत व गहन उपयोग कर रहे हैं। उन्हें अपने-अपने क्षेत्र में हो रहे नए शोधों, अनुसंधानों तथा तकनीकों की घर बैठे ही पूरी जानकारी मिल जाती है। देश तो क्या विदेशों से भी पलक झपकते ही संपर्क बनाकर ज्ञान प्राप्त किया जा सकता है। क्षण भर में ही हम विभिन्न आँकड़े-आलेख आदि प्राप्त कर सकते हैं।
Passage
अनुच्छेद आधारित प्रश्न Passage Based Questions
10. इस अनुच्छेद के लिए एक उचित शीर्षक दीजिए।
[A] कंप्यूटर
[B] कंप्यूटर का महत्व
[C] जीवन के सभी क्षेत्रों में व्यापक कंप्यूटर
[D] शिक्षा के क्षेत्र में कंप्यूटर
10.
[A]
[B]
[C]
[D]
सही उत्तर: कंप्यूटर का महत्व
व्याख्या: महत्वपूर्ण प्रश्न।
Correct Answer:
Explanation: Important question.
11. आज के युग को कंप्यूटर युग क्यों कहा जाता है?
[A] विद्यालयों में कंप्यूटर की शिक्षा दी जाती है।
[B] स्थान-स्थान पर इसकी सुविधाएँ उपलब्ध हैं।
[C] विश्वविद्यालयों में इसकी शिक्षा दी जाती है।
[D] जीवन के सभी क्षेत्रों में कंप्यूटर का प्रयोग किया जाता है।
11.
[A]
[B]
[C]
[D]
सही उत्तर: जीवन के सभी क्षेत्रों में कंप्यूटर का प्रयोग किया जाता है।
व्याख्या: महत्वपूर्ण प्रश्न।
Correct Answer:
Explanation: Important question.
12. किन-किन क्षेत्रों में कंप्यूटर का प्रयोग होता है?
[A] रेल के क्षेत्र में
[B] बैंक के क्षेत्र में
[C] हवाई जहाज के क्षेत्र में
[D] बस, रेल और हवाई आरक्षण के क्षेत्र में
12.
[A]
[B]
[C]
[D]
सही उत्तर: बस, रेल और हवाई आरक्षण के क्षेत्र में
व्याख्या: महत्वपूर्ण प्रश्न।
Correct Answer:
Explanation: Important question.
13. बैंकों में कंप्यूटर से क्या-क्या सुविधाएँ होती हैं?
[A] खाते का पूरा विवरण पलक झपकते ही मिल जाता है।
[B] घर बैठे रुपयों का भुगतान कर सकते हैं।
[C] देश में कहीं भी रुपये का लेन-देन कर सकते हैं।
[D] उपर्युक्त विकल्पों में से सभी
13.
[A]
[B]
[C]
[D]
सही उत्तर: उपर्युक्त विकल्पों में से सभी
व्याख्या: महत्वपूर्ण प्रश्न।
Correct Answer:
Explanation: Important question.
14. उद्योग के क्षेत्र में कंप्यूटर से क्या लाभ है?
[A] उद्योग के क्षेत्र में घर बैठे सभी काम किए जा सकते हैं।
[B] उद्योग से संबंधित आँकड़े और आलेख क्षण भर में प्राप्त हो जाते हैं।
[C] उद्योग के सभी काम बंद हो जाते हैं।
[D] उद्योग के क्षेत्र में देश ही नहीं विदेशों से भी आँकड़े, आलेख आदि क्षण भर में प्राप्त होते हैं।
14.
[A]
[B]
[C]
[D]
सही उत्तर: उद्योग के क्षेत्र में देश ही नहीं विदेशों से भी आँकड़े, आलेख आदि क्षण भर में प्राप्त होते हैं।
व्याख्या: महत्वपूर्ण प्रश्न।
Correct Answer:
Explanation: Important question.