भारतीय इतिहास (Indian History)

JSSC CGL, JSSC, JPSC, SSC, रेलवे, पुलिस एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भारतीय इतिहास के महत्वपूर्ण प्रश्नों का संपूर्ण संग्रह। इसमें प्राचीन भारत, मध्यकालीन भारत एवं आधुनिक भारत से संबंधित महत्वपूर्ण इतिहास प्रश्न शामिल हैं।

Indian History – Important Questions

Important Indian History questions for JPSC, JSSC, JSSC CGL, SSC, Railway, Police and other competitive examinations. Questions cover Ancient India, Medieval India and Modern India.
61. अफगानिस्तान स्थित सिंधु सभ्यता से संबंधित स्थल हैं-
[A] मुंडीगाक
[B] शुर्तुगई
[C] मुंडीगाक एवं शुर्तुगई दोनों
[D] हड़प्पा
61. Which sites in Afghanistan are associated with the Indus Civilization?
[A] Mundigak
[B] Shortugai
[C] Both Mundigak and Shortugai
[D] Harappa
सही उत्तर: मुंडीगाक एवं शुर्तुगई दोनों
व्याख्या: मुंडीगाक और शुर्तुगई दोनों अफगानिस्तान में स्थित सिंधु सभ्यता से संबंधित महत्वपूर्ण स्थल हैं।
Correct Answer: Both Mundigak and Shortugai
Explanation: Mundigak and Shortugai are important sites in Afghanistan associated with the Indus Civilization.
62. कौन-कौन से नगर सिंधु सभ्यता के बंदरगाह नगर थे?
[A] लोथल एवं सुत्कागेंडर
[B] अल्लाहदीनो एवं बालाकोट
[C] कुनतासी
[D] इनमें से सभी
62. Which of the following were port towns of the Indus Civilization?
[A] Lothal and Sutkagendor
[B] Allahdino and Balakot
[C] Kuntasi
[D] All of these
सही उत्तर: इनमें से सभी
व्याख्या: लोथल, सुत्कागेंडर, अल्लाहदीनो, बालाकोट और कुनतासी जैसे स्थल समुद्री या तटीय व्यापारिक गतिविधियों से जुड़े थे और इन्हें हड़प्पा काल के बंदरगाह या तटीय व्यापारिक केंद्र माना जाता है।
Correct Answer: All of these
Explanation: Lothal, Sutkagendor, Allahdino, Balakot and Kuntasi were associated with maritime or coastal trade activities and are considered Harappan port or coastal trading centers.
63. मोहनजोदड़ो से प्राप्त पशुपति शिव / आद्य शिव मुहर में किन-किन जानवरों का अंकन हुआ है?
[A] व्याघ्र एवं हाथी
[B] गैंडा एवं भैंसा
[C] हिरण
[D] इनमें से सभी
63. Which animals are depicted on the Pashupati Shiva / Proto-Shiva seal found at Mohenjo-daro?
[A] Tiger and elephant
[B] Rhinoceros and buffalo
[C] Deer
[D] All of these
सही उत्तर: इनमें से सभी
व्याख्या: मोहनजोदड़ो की प्रसिद्ध पशुपति मुहर में योगी आकृति के चारों ओर हाथी, बाघ, गैंडा और भैंसा जैसे पशुओं का अंकन मिलता है।
Correct Answer: All of these
Explanation: The famous Pashupati seal from Mohenjo-daro depicts a yogic figure surrounded by animals including an elephant, tiger, rhinoceros and buffalo, along with deer motifs.
64. किस हड़प्पाकालीन स्थल से नृत्य मुद्रा वाली स्त्री की कांस्य मूर्ति प्राप्त हुई है?
[A] मोहनजोदड़ो से
[B] कालीबंगा से
[C] हड़प्पा से
[D] बणावली से
64. From which Harappan site was the bronze statue of a dancing girl found?
[A] From Mohenjo-daro
[B] From Kalibangan
[C] From Harappa
[D] From Banawali
सही उत्तर: मोहनजोदड़ो से
व्याख्या: नृत्य मुद्रा वाली प्रसिद्ध कांस्य मूर्ति मोहनजोदड़ो से प्राप्त हुई है। इसे हड़प्पा कला की महत्वपूर्ण कृति माना जाता है।
Correct Answer: From Mohenjo-daro
Explanation: The famous bronze statue of the Dancing Girl was found at Mohenjo-daro and is considered an important work of Harappan art.
65. किस हड़प्पाकालीन स्थल से पुजारी की प्रस्तर मूर्ति प्राप्त हुई है?
[A] हड़प्पा
[B] मोहनजोदड़ो
[C] लोथल
[D] रंगपुर
65. From which Harappan site was the stone statue of the Priest-King found?
[A] Harappa
[B] Mohenjo-daro
[C] Lothal
[D] Rangpur
सही उत्तर: मोहनजोदड़ो
व्याख्या: प्रसिद्ध पुजारी-राजा की प्रस्तर मूर्ति मोहनजोदड़ो से प्राप्त हुई है। इसमें एक व्यक्ति को अलंकृत वस्त्र पहने हुए दिखाया गया है।
Correct Answer: Mohenjo-daro
Explanation: The famous stone statue known as the Priest-King was found at Mohenjo-daro and depicts a person wearing a decorated garment.
66. किस सिंधुकालीन स्थल से एक ईंट पर बिल्ली का पीछा करते हुए कुत्ते के पंजों के निशान मिले हैं?
[A] हड़प्पा
[B] मोहनजोदड़ो
[C] चन्हूदड़ो
[D] लोथल
66. From which Indus site were paw prints of a dog chasing a cat found on a brick?
[A] Harappa
[B] Mohenjo-daro
[C] Chanhudaro
[D] Lothal
सही उत्तर: चन्हूदड़ो
व्याख्या: चन्हूदड़ो से प्राप्त एक ईंट पर बिल्ली का पीछा करते हुए कुत्ते के पंजों के निशान मिलने का उल्लेख मिलता है।
Correct Answer: Chanhudaro
Explanation: A brick from Chanhudaro is reported to have preserved the paw prints of a dog chasing a cat.
67. किस हड़प्पाकालीन स्थल से प्राप्त जार पर चोंच में मछली दबाए चिड़िया एवं पेड़ के नीचे खड़ी लोमड़ी का चित्रांकन मिलता है, जो पंचतंत्र की लोमड़ी की कहानी के सादृश्य है?
[A] हड़प्पा
[B] मोहनजोदड़ो
[C] लोथल
[D] रंगपुर
67. From which Harappan site was a jar found depicting a bird holding a fish in its beak and a fox standing under a tree, resembling a Panchatantra story?
[A] Harappa
[B] Mohenjo-daro
[C] Lothal
[D] Rangpur
सही उत्तर: लोथल
व्याख्या: लोथल से प्राप्त एक जार पर चोंच में मछली दबाए चिड़िया और पेड़ के नीचे खड़ी लोमड़ी का चित्रांकन मिलता है। इसे पंचतंत्र की लोमड़ी की कथा से मिलता-जुलता माना जाता है।
Correct Answer: Lothal
Explanation: A jar from Lothal is reported to depict a bird holding a fish in its beak and a fox standing under a tree, resembling a story associated with the Panchatantra.
68. स्वातंत्र्योत्तर भारत में सबसे अधिक संख्या में हड़प्पायुगीन स्थलों की खोज किस प्रांत में हुई है?
[A] गुजरात
[B] राजस्थान
[C] पंजाब और हरियाणा
[D] उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश
68. In which state were the largest number of Harappan sites discovered in post-independence India?
[A] Gujarat
[B] Rajasthan
[C] Punjab and Haryana
[D] North-Western Uttar Pradesh
सही उत्तर: गुजरात
व्याख्या: स्वातंत्र्योत्तर भारत में हड़प्पायुगीन स्थलों की सबसे अधिक संख्या गुजरात में खोजी गई है। धौलावीरा, लोथल, रंगपुर और सुरकोटदा जैसे महत्वपूर्ण स्थल गुजरात में स्थित हैं।
Correct Answer: Gujarat
Explanation: The largest number of Harappan sites discovered in post-independence India are in Gujarat. Important sites such as Dholavira, Lothal, Rangpur and Surkotada are located in Gujarat.
69. निम्नलिखित में से कौन सी फसल हड़प्पाकालीन लोगों का मुख्य खाद्यान्न नहीं था?
[A] जौ
[B] दालें
[C] चावल
[D] गेहूँ
69. Which of the following crops was not a major staple food of the Harappan people?
[A] Barley
[B] Pulses
[C] Rice
[D] Wheat
सही उत्तर: चावल
व्याख्या: हड़प्पाकालीन लोगों के प्रमुख खाद्यान्नों में गेहूँ और जौ शामिल थे। चावल का प्रमाण कुछ स्थलों से मिलता है, लेकिन इसे उनका मुख्य खाद्यान्न नहीं माना जाता था।
Correct Answer: Rice
Explanation: Wheat and barley were among the major staple foods of the Harappan people. Rice was found at some sites but was not considered their major staple food.
70. कथन (A): हड़प्पा तथा मोहनजोदड़ो अब विलुप्त हो गए हैं। कारण (R): वे उत्खनन के दौरान प्रकट हुए थे।
[A] A और R दोनों सही हैं तथा R, A का सही स्पष्टीकरण है।
[B] A और R दोनों सही हैं किन्तु R, A का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
[C] A सही है किन्तु R गलत है।
[D] A गलत है किन्तु R सही है।
70. Assertion (A): Harappa and Mohenjo-daro have now disappeared. Reason (R): They were revealed during excavations.
[A] Both A and R are correct and R is the correct explanation of A.
[B] Both A and R are correct but R is not the correct explanation of A.
[C] A is correct but R is incorrect.
[D] A is incorrect but R is correct.
सही उत्तर: A गलत है किन्तु R सही है।
व्याख्या: हड़प्पा और मोहनजोदड़ो पुरातात्विक स्थल हैं और विलुप्त नहीं हुए हैं। इनके अवशेष उत्खनन के दौरान प्रकाश में आए। इसलिए कथन A गलत और कारण R सही है।
Correct Answer: A is incorrect but R is correct.
Explanation: Harappa and Mohenjo-daro are archaeological sites and have not disappeared. Their remains were revealed through excavations. Therefore, A is incorrect and R is correct.