JSSC EXCISE CONSTABLE 2019 Paper-3

JSSC EXCISE CONSTABLE 2019 Paper-3 Previous Year Questions

JSSC EXCISE CONSTABLE 2019 Paper-3 के महत्वपूर्ण Previous Year Questions का अभ्यास करें।

Question 11 झारखण्ड राज्य से संबंधित ज्ञान
यह पर्व मुख्यतः अविवाहित जनजातीय बालिकाओं द्वारा और मुख्यतः उत्तम उर्वरता और परिवार की खातिर मनाया जाता है:
(A) करम
(B) जावा
(C) रोहिणी
(D) बन्दना
सही उत्तर: B
Question 12 झारखण्ड राज्य से संबंधित ज्ञान
निम्न कथन की सहायता से पर्व की पहचान करें- गाँव का पुजारी मिट्टी के तीन पात्र लेता है और उन्हें ताजे पानी से भरता है। अगले दिन सबेरे वह मिट्टी के तीन पात्रों को देखता है जिनमें पानी का स्तर घट गया है। यदि पानी का स्तर घट गया है तो वह अकाल की भविष्यवाणी करता है और यदि पानी का स्तर सामान्य रहता है तो उसे उत्तम वर्षा का संकेत समझा जाता है।
(A) करम
(B) सरहुल
(C) जावा
(D) तुसू परब
सही उत्तर: C
Question 13 झारखण्ड राज्य से संबंधित ज्ञान
सरदारी आन्दोलन निम्न कारण से हुआ था:
(A) इसाई धर्मान्तरण तथा संसारी उराँव द्वारा आर्थिक असमानता
(B) बेगारी (बलात् श्रम) लागू किए जाने के विरूद्ध कृषिक असंतोष
(C) बिचौलियों द्वारा गैरकानूनी ढंग से किराए में वृद्धि
(D) दोनों (B) एवं (C)
सही उत्तर: D
Question 14 झारखण्ड राज्य से संबंधित ज्ञान
ताना भगत आन्दोलन कब शुरू हुआ था?
(A) 1905
(B) 1914
(C) 1767
(D) 1850
सही उत्तर: B
Question 15 झारखण्ड राज्य से संबंधित ज्ञान
पहला जनजातीय नेता, जिसने अंग्रेजों के विरूद्ध हथियार उठाया था, थे:
(A) बिरसा मुंडा
(B) बुद्ध भगत
(C) तिलका मांझी
(D) इनमें से कोई नहीं
सही उत्तर: C
Question 16 झारखण्ड राज्य से संबंधित ज्ञान
मैथन बांध निम्न में स्थित है:
(A) गिरिडीह
(B) राँची
(C) धनबाद
(D) जमशेदपुर
सही उत्तर: C
Question 17 झारखण्ड राज्य से संबंधित ज्ञान
अरुणा मिश्रा एक भारतीय:
(A) धनुर्धर
(B) मुक्केबाज
(C) भारोत्तोलक
(D) हॉकी खिलाड़ी
सही उत्तर: B
Question 18 झारखण्ड राज्य से संबंधित ज्ञान
लांस नायक अलबर्ट एक्का की मृत्यु निम्न युद्ध लड़ते समय हुई थी:
(A) भारत-पाक युद्ध 1971
(B) भारत-पाक युद्ध 1965
(C) कारगिल युद्ध
(D) भारत-चीन युद्ध
सही उत्तर: A
Question 19 झारखण्ड राज्य से संबंधित ज्ञान
झारखण्ड का वर्तमान राज्यपाल कौन है?
(A) एम.ओ. हसन फारूक मारीकर
(B) सैयद अहमद
(C) द्रौपदी मुरमू
(D) इनमें से कोई नहीं
सही उत्तर: C
Question 20 झारखण्ड राज्य से संबंधित ज्ञान
कार्तिक के महीने काले चन्द्रमा के दौरान मनाया जाने वाला सबसे अधिक प्रसिद्ध पर्व है?
(A) जावा
(B) सरहुल
(C) बन्दना
(D) करम
सही उत्तर: C
Total Questions: 120 | Page: 2 / 12