JSSC Constable 2012 Paper-2

JSSC Constable 2012 Paper-2 Previous Year Questions

JSSC Constable Paper-2 के महत्वपूर्ण Previous Year Questions का अभ्यास करें।

Question 21 झारखंड सामान्य ज्ञान
किस वर्ष, एक अलग झारखंड राज्य की मांग के लिए एक ज्ञापन के साथ साइमन कमीशन के समक्ष मांग प्रस्तुत की गई थी?
(A) 1929
(B) 1928
(C) 1927
(D) 1935
सही उत्तर: B
Question 22 कंप्यूटर
वर्ड रैप की क्या विशेषता है?
(A) आवश्यकता होने पर टेक्स्ट को अगली लाइन में स्वतः भेज देता है
(B) डॉक्युमेंट के निचले हिस्से में प्रकट होता है
(C) यह आपको टेक्स्ट पर टाइप करने की सुविधा देता है
(D) यह लघु क्षैतिज रेखा है जो डॉक्युमेंट के अंत को दर्शाती है
सही उत्तर: A
Question 23 तर्कशक्ति
यदि X & Y का अर्थ है X, Y का भाई है; X # Y का अर्थ है X, Y की माँ है; XY का अर्थ है X, Y की पुत्री है। K#L, L$M और M*N में, पिता कौन है?
(A) N
(B) L
(C) M
(D) जानकारी अपर्याप्त है
सही उत्तर: D
Question 24 विज्ञान
कौन-सी रक्त वाहिनी हृदय की दीवारों को ऑक्सीजन से भरे रक्त की आपूर्ति करती है?
(A) फुफ्फुस धमनी
(B) फुफ्फुस शिरा
(C) हृद धमनी
(D) ऊर्ध्व महाशिरा
सही उत्तर: C
Question 25 झारखंड सामान्य ज्ञान
झारखंड का कुल कितने प्रतिशत क्षेत्र वन क्षेत्र के अधीन आता है?
(A) 24.16%
(B) 27.16%
(C) 29.61%
(D) 28.17%
सही उत्तर: C
Question 26 कंप्यूटर
कौनसा ई-लर्निंग का एक प्रकार है जहाँ वास्तविक समय में पाठ
आयोजित और निर्देशक द्वारा पूरे किए जाते हैंजो लोगों को उनके
समकक्षों और विषेशज्ञों से अन्योन्यक्रिया अनुमत करता है?
(A) सिंक्रोनस ई-लर्निंग
(B) एसिंक्रोनस ई-लर्निंग
(C) रैपिड ई-लर्निंग
(D) रीयल टाइम ई-लर्निंग
सही उत्तर: A
Question 27 गणित
A, B और C किसी कार्य को क्रमशः 20, 30 और 60 दिन में करते हैं। यदि B और C हर तीसरे दिन A की सहायता करते हैं तो A कितने दिनों में कार्य समाप्त कर लेगा?
(A) 12 दिन
(B) 15 दिन
(C) 16 दिन
(D) 18 दिन
सही उत्तर: B
Question 28 विज्ञान
मलेरिया किस रोगाणु से पैदा होता है?
(A) रेब्डो विरिडी
(B) प्लास्मोडियम विवैक्स
(C) यर्सिनिया पेस्टिस
(D) एंटअमीबा हिस्टोलिटिका
सही उत्तर: B
Question 29 सामान्य ज्ञान
केंद्रीय बजट 2012-13 में यथा प्रस्तावित सेवा कर की मानक दर क्या है?
(A) 8%
(B) 10%
(C) 12%
(D) 12.3%
सही उत्तर: C
Question 30 कंप्यूटर
एमएस एक्सेल में निम्नलिखित किसके प्रयोग द्वारा डेटा को आरोही अथवा अवरोही क्रम में व्यवस्थित किया जा सकता है?
(A) टेबल मेन्यू के सॉर्ट कमांड द्वारा
(B) टूल्स मेन्यू के सॉर्ट कमांड द्वारा
(C) डेटा मेन्यू के सॉर्ट कमांड द्वारा
(D) टाइटल मेन्यू के सॉर्ट कमांड द्वारा
सही उत्तर: C
Total Questions: 120 | Page: 3 / 12