JSSC CGL 2023 Paper-3

JSSC CGL 2023 Paper-3 Previous Year Questions

JSSC CGL Paper-3 के महत्वपूर्ण Previous Year Questions का अभ्यास करें।

Question 41 रसायन विज्ञान
नाइट्रोजन गैस का रासायनिक प्रतीक क्या है?
(A) Na
(B) N2
(C) Ni
(D) N
सही उत्तर: N2
व्याख्या:
नाइट्रोजन गैस द्विपरमाणुक अणु के रूप में पाई जाती है, इसलिए इसका रासायनिक सूत्र N₂ है।
Question 42 सामान्य विज्ञान
निम्नलिखित में से किसका उपयोग कारों में पेट्रोल के साथ ईंधन के रूप में किया जाता है?
(A) मीथेन
(B) ईथेन
(C) ब्यूटेन
(D) एथेनॉल
सही उत्तर: एथेनॉल
व्याख्या:
एथेनॉल को पेट्रोल के साथ मिलाकर ईंधन के रूप में उपयोग किया जाता है। भारत में पेट्रोल में एथेनॉल मिश्रण को बढ़ावा दिया जाता है।
Question 43 भौतिक विज्ञान
एक अलग (Distinct) प्रतिध्वनि सुनने के लिए, मूल ध्वनि और प्रतिध्वनि के बीच कितने न्यूनतम समय अंतराल की आवश्यकता होती है?
(A) 0.01 सेकंड
(B) 0.04 सेकंड
(C) 0.1 सेकंड
(D) 0.2 सेकंड
सही उत्तर: 0.1 सेकंड
व्याख्या:
मानव कान को मूल ध्वनि और प्रतिध्वनि के बीच स्पष्ट अंतर सुनने के लिए न्यूनतम लगभग 0.1 सेकंड का समय अंतराल आवश्यक होता है।
Question 44 भौतिक विज्ञान
दस सेकेंड में 25 कूलंब का आवेश एक बैटरी से निकलता है। कितनी धारा प्रवाहित होती है?
(A) 0.25 एम्पीयर
(B) 25 एम्पीयर
(C) 2.5 एम्पीयर
(D) 250 एम्पीयर
सही उत्तर: 2.5 एम्पीयर
व्याख्या:
धारा I = Q/t = 25/10 = 2.5 एम्पीयर।
Question 45 रसायन विज्ञान
सूर्य की रोशनी में सिल्वर क्लोराइड .........हो जाता है ?
(A) काला हो जाता है
(B) धूसर हो जाता है
(C) नीला हो जाता है
(D) नारंगी हो जाता है
सही उत्तर: धूसर हो जाता है
व्याख्या:
सिल्वर क्लोराइड सूर्य के प्रकाश में अपघटित होकर सिल्वर बनाता है, जिसके कारण यह धूसर हो जाता है।
Question 46 रसायन विज्ञान
निम्नलिखित में से कौन-सा सजातीय (Homologous) श्रेणी का समूह बनाता है?
(A) ईथाइन, प्रोपाइन और ब्यूटाइन
(B) मीथेन और ईथाइन
(C) ईथेन, मीथेन और प्रोपीन
(D) ईथाइन, प्रोपाइन और
सही उत्तर: ईथाइन, प्रोपाइन और ब्यूटाइन
व्याख्या:
ईथाइन, प्रोपाइन और ब्यूटाइन सभी अल्काइन हैं और इनके क्रमिक सदस्यों में CH₂ का अंतर होता है, इसलिए ये सजातीय श्रेणी बनाते हैं।
Question 47 जीव विज्ञान
निम्नलिखित में से कौन-सा हार्मोन बच्चे के जन्म के बाद दूध बनने की प्रक्रिया को उत्तेजित करता है?
(A) एण्ड्रोजन
(B) एस्ट्रोजन
(C) प्रोलैक्टिन
(D) प्रोजेस्टिन
सही उत्तर: प्रोलैक्टिन
व्याख्या:
प्रोलैक्टिन हार्मोन प्रसव के बाद स्तन ग्रंथियों में दूध के निर्माण को उत्तेजित करता है।
Question 48 रसायन विज्ञान
निम्नलिखित में से कौन-सा न तो अम्ल है और न ही क्षार है?
(A) HCl
(B) KCl
(C) KOH
(D) H₂SO₄
सही उत्तर: KCl
व्याख्या:
KCl एक उदासीन लवण है। यह न तो अम्ल है और न ही क्षार।
Question 49 भौतिक विज्ञान
एक अवतल लेंस की फोकस दूरी 15 सेमी होती है। यदि वस्तु को लेंस से 30 सेमी की दूरी पर रखा गया है, तो प्रतिबिंब की दूरी ज्ञात कीजिए।
(A) -10 सेमी
(B) -15 सेमी
(C) -20 सेमी
(D) -18 सेमी
सही उत्तर: -10 सेमी
व्याख्या:
अवतल लेंस के लिए f = -15 सेमी और u = -30 सेमी। लेंस सूत्र 1/f = 1/v - 1/u से v = -10 सेमी प्राप्त होता है।
Question 50 भौतिक विज्ञान
किसी पदार्थ के इकाई आयतन के द्रव्यमान को क्या कहते हैं?
(A) दाब
(B) उत्प्लावन बल
(C) बल
(D) घनत्व
सही उत्तर: घनत्व
व्याख्या:
किसी पदार्थ के इकाई आयतन के द्रव्यमान को घनत्व कहते हैं।
Total Questions: 150 | Page: 5 / 15