JSSC CGL 2023 Paper-3

JSSC CGL 2023 Paper-3 Previous Year Questions

JSSC CGL Paper-3 के महत्वपूर्ण Previous Year Questions का अभ्यास करें।

Question 91 कंप्यूटर
एक हाई लेवल लैंग्वेज प्रोग्राम को मशीन-लेवल लैंग्वेज प्रोग्राम में ट्रांसलेट करता है।
(A) कंपाइलर
(B) असेंबलर
(C) लिंकर
(D) कंपाइलर और असेंबलर
सही उत्तर: कंपाइलर
व्याख्या:
कंपाइलर हाई-लेवल लैंग्वेज में लिखे प्रोग्राम को मशीन/लो-लेवल भाषा में अनुवाद करता है।
Question 92 कंप्यूटर
इंटरनेट के संबंध में "Vlog" क्या है?
(A) वोडकास्ट (Vodcast)
(B) वीडियो लॉग (Video log)
(C) वीडियो ब्लॉगिंग (Video blogging)
(D) विकल्पों में से सभी
सही उत्तर: विकल्पों में से सभी
व्याख्या:
Vlog का अर्थ Video Blog या Video Log है और इसे Video Blogging के रूप में भी जाना जाता है। दिए गए विकल्पों के अनुसार सभी संबंधित हैं।
Question 93 कंप्यूटर
स्टोरेज डिवाइस में, एक टेराबाइट में कितने गीगाबाइट होते हैं?
(A) 1024 किलोबाइट्स
(B) 1024 मेगाबाइट्स
(C) 1024 गिगाबाइट्स
(D) 1024 बाइट्स
सही उत्तर: 1024 गिगाबाइट्स
व्याख्या:
कंप्यूटर स्टोरेज की सामान्य इकाई के अनुसार 1 टेराबाइट = 1024 गीगाबाइट होता है।
Question 94 कंप्यूटर
कम्प्यूटर की बेसिक्स में, निम्नलिखित में से किसका उपयोग कम्प्यूटर पर पॉइंटिंग डिवाइस के रूप में किया जाता है/हैं?
(A) कम्प्यूटर माउस
(B) टचपैड
(C) जॉयस्टिक
(D) विकल्पों में से सभी
सही उत्तर: विकल्पों में से सभी
व्याख्या:
माउस, टचपैड और जॉयस्टिक सभी पॉइंटिंग डिवाइस के उदाहरण हैं।
Question 95 कंप्यूटर
यदि आप टेलीफोन लाइन का उपयोग कर रहे हैं, तो इंटरनेट कनेक्शन के लिए किस डिवाइस की आवश्यकता होती है?
(A) जॉयस्टिक
(B) मॉडेम
(C) सीडी
(D) नेटवर्क इंटरफेस कार्ड
सही उत्तर: मॉडेम
व्याख्या:
टेलीफोन लाइन के माध्यम से इंटरनेट कनेक्शन के लिए मॉडेम का उपयोग किया जाता है।
Question 96 कंप्यूटर
फ़ाइल की सभी अंतर्वस्तु का चयन करने के लिए उपयोग की जाने वाली शॉर्टकट कुंजी क्या है?
(A) Alt + A
(B) Ctrl + A
(C) Ctrl + Alt + A
(D) Alt + Del + A
सही उत्तर: Ctrl + A
व्याख्या:
Ctrl + A का उपयोग किसी दस्तावेज़ या फ़ाइल की सभी सामग्री का चयन करने के लिए किया जाता है।
Question 97 कंप्यूटर
डिफ़ॉल्ट रूप से, MS-Word एंडनोट्स कहाँ प्रदर्शित करता है?
(A) हैडर में
(B) फूटर में
(C) पेज के निचले भाग में
(D) डॉक्यूमेंट के अंत में
सही उत्तर: डॉक्यूमेंट के अंत में
व्याख्या:
एंडनोट्स सामान्यतः पूरे डॉक्यूमेंट के अंत में प्रदर्शित होते हैं।
Question 98 कंप्यूटर
किसी EAN-13 बार कोड के प्रथम दो अंक किसे प्रदर्शित करते हैं?
(A) देश कोड
(B) निर्माता के कोड
(C) उत्पाद कोड
(D) जाँच अंक
सही उत्तर: देश कोड
व्याख्या:
EAN-13 बारकोड के शुरुआती अंक GS1 प्रिफिक्स/देश या क्षेत्र से संबंधित होते हैं।
Question 99 कंप्यूटर
इंटरनेट बैंडविड्थ की बेसिक्स में, Mbps का पूर्ण रूप क्या है?
(A) मेगाबाइट्स पर सेकंड
(B) मेगाबिट्स पर सेकंड
(C) मेमोरी बाइट्स पर स्टैंडर्ड
(D) मेमोरी बाइट्स पर सेकंड
सही उत्तर: मेगाबिट्स पर सेकंड
व्याख्या:
Mbps का पूर्ण रूप Megabits per second है।
Question 100 कंप्यूटर
एक वेबसाइट किसका संग्रह है?
(A) एल्गोरिदम
(B) चार्ट्स
(C) प्रोग्रामों
(D) वेब पेजों
सही उत्तर: वेब पेजों
व्याख्या:
वेबसाइट संबंधित वेब पेजों का एक संग्रह होती है।
Total Questions: 150 | Page: 10 / 15